शिक्षकों के व्यावसायिक विकास पर एक समालोचनात्मक दृष्टिकोण
DOI:
https://doi.org/10.64751/ijdim.2023.v2.n4.pp67-71Abstract
शिक्षकों का व्यावसायिक विकास किसी भी शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने का एक अनिवार्य घटक है। यह लेख शिक्षकों के व्यावसायिक विकास की अवधारणा, उसकी आवश्यकता, वर्तमान चुनौतियाँ, प्रभावी रणनीतियाँ, और नीति-निर्माताओं तथा शैक्षिक संस्थानों की भूमिका पर एक समालोचनात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है। शोध से यह स्पष्ट होता है कि अधिकांश व्यावसायिक विकास कार्यक्रम एक जैसे होते हैं, जिनमें शिक्षकों की विविध आवश्यकताओं, स्थानीय संदर्भों और शिक्षण-प्रशिक्षण की वास्तविक परिस्थितियों की उपेक्षा होती है। इसके अतिरिक्त, सतत सहयोग, व्यावहारिक अनुप्रयोग, और मूल्यांकन की प्रक्रिया का अभाव भी PD की प्रभावशीलता को सीमित करता है। यह लेख सुझाव देता है कि शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को व्यक्तिगत आवश्यकताओं, सहकार्यात्मक अधिगम, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, और कक्षा आधारित अनुसंधान के माध्यम से अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। अंततः, यह शोध इस बात पर बल देता है कि व्यावसायिक विकास को केवल औपचारिकता न मानकर, शिक्षक के सतत विकास की एक सशक्त प्रक्रिया के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए। तभी हम शिक्षण गुणवत्ता में वास्तविक परिवर्तन देख सकेंगे ।
Downloads
Published
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.






